Site icon Yashbharat.com

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, फिर शव को खाई में फेंका

images 21 1

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेहरमी से हत्या किए जाने मामला सामने आया है. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, सिवनी के धूमा थाना अंतर्गत खापा गांव निवासी मृतक चंदन सिंह धुर्वे का गांव के लवकेश कुडोपे से विवाद चल रहा था. आरोप है कि लवकेश ने इसी विवाद के चलते चंदन सिंह की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद हत्याकांड को छिपाने के लिए उसने चंदन के शव को घसीट कर गांव से कुछ दूर ले जाकर खाई में फेंक दिया.

पुलिस को चंदन के हत्या की खबर परिजनों और ग्रामीणों के माध्यम से मिली, जिसके बाद धूमा थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया.

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, हत्या को अंजाम देने के बाद लवकेश फरार हो गया. उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Exit mobile version