Site icon Yashbharat.com

सिवनी जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 17

images 50 1

सिवनी, (यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला)।  सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस आईसीएमआर जबलपुर से देर रात प्राप्त इस रिपोर्ट में छपारा विकासखण्ड के ग्राम पायली कला की पूर्व में पॉजिटिव पायी गयी महिला के 2 बच्चे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं।

अब तक जिले के कुल 17 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके है जिसमे से 11 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो चुके है तथा 6 मरीजो का उपचार जिला चिकित्सालय के डेडिकेटेड कोरोना केयर सेंटर में किया जा रहा हैं।

Exit mobile version