Site icon Yashbharat.com

महंगी पड़ी झोलाछाप डॉक्टर को प्रैक्टिस, प्रकरण दर्ज

doctor medical medicine health 42273

जबलपुर। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर को प्रैक्टिस महंगी पड़ी है। डॉक्टर पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

गोरखपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ महेंद्र कुमार पांडे जो रामपुर में पांडे दवाखाना नाम से क्लीनिक चलाते हैं विक्टोरिया हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर राधा बल्लभ चौधरी द्वारा शिकायत की गई कि डॉक्टर पांडे चिकित्सकीय ज्ञान व उपचार के पर्याप्त साधन नहीं होने के बावजूद भी क्लीनिक चला रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।

इस बात को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीष मिश्रा के द्वारा एक टीम गठित की गई और जांच का आदेश दिया गया गठित टीम ने पाया कि डॉक्टर पांडे के पास इलेक्ट्रो होम्यो पैथिक का पंजीयन प्रमाण पत्र है लेकिन एलोपैथी आयुर्वेदिक होम्योपैथिक श कोई प्रमाण पत्र नहीं है शिकायत के बाद गोरखपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Exit mobile version