Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: अब करेली में टोटल लॉक डाउन

school gate Locked

करेली, ( यशभारत)। आज आईसीएमआर जबलपुर से रायल सिटी जेपी वार्ड करेली निवासी हैदराबाद से आये व्यक्ति के कोरोना पाजिटव होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

अत: व्यापक जनहित में कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत
1. कोरोना पाजिटव के निवास स्थान से *जेपी वार्ड करेली की व्यवहारिक सीमा क्षेत्र को कन्टेन्मेंट एरिया घोषित किया जाता है* व्यवहारिक सीमा क्षेत्र का निर्धारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा किया जायेगा. कन्टेन्मेंट एरिया में सभी प्रकार की गतिविधियाें को प्रतिबंधित किया जाता है.
2. नगरपालिका करेली के शेष सीमा क्षेत्र में टोटल लाक डाऊन (कर्फ़्यू) घोषित किया जाता है. कर्फ़्यू क्षेत्र में 24 घंटे हास्पीटल, मेडिकल दुकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधित सेवाये चालू रखने तथा सुबह 7.00 से 10.00 बजे तक दूध वितरण को छोड़कर शेष समस्त अन्य गतिविधियों प्रतिबंधित रहेगी.
3. यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो

Exit mobile version