गया। हाहेसाड़ी गांव(गया, बिहार) में बीते मंगलवार को जमुनी देवी ने अपने पति बासु तुरी की हत्या कर शव को कमरे में दफना दिया और आराम से उसमें रहती रही। शव से दुर्गंध आने पर छह दिनों बाद सोमवार को उसने सरपंच के समक्ष हत्या का राज भी खुद ही खोल दिया। उसने कहा कि पति के खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी और घर में ही गड्ढा कर शव को दफना दिया। उसने मामले को दबाने के लिए रुपये की पेशकश भी की, परंतु सरपंच ने पुलिस को सूचना दे दी।
पति को मारकर कमरे में दफनाया, दुर्गंध आने पर खोला राज

