घटना की सूचना पाकर सीओ रविशंकर के साथ पुलिस गांव पहुंची और शव को बाहर निकाला। अवर निरीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या गला दबाकर व गुप्तांग पर प्रहार कर हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।

मृतक के भतीजे महंगु तुरी ने बताया कि जमुनी ने शव को दफना कर साक्ष्य मिटाने के लिए उस पर ईंट बिछा दी थी। उसी पर खाट रखकर सोती थी।

उसने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यह हत्या उसने अकेले नहीं की है। इसमें किसी और की भी संलिप्तता है। वहीं, सरपंच देवंती देवी ने बताया कि सोमवार को जमुनी ने उसके घर पर आकर जानकारी दी। उसने कहा कि चुपचाप शव को निकलवाकर जलाने की व्यवस्था कर दें। वे उन्हें पैसे दे देगी। दूसरी जगहों पर भी पैसे देना होगा तो तैयार है। इस पर सरपंच ने उसे बहाने से बिठाए रखा और पुलिस को खबर की।