katniLatestमध्यप्रदेश

पटवारी संघ कटनी ने ब्यौहारी में पटवारी की हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन

कटनी। शहडोल जिला की ब्यौहारी तहसील में दिनांक 25/11/2023 की रात 11.30 से 12.00 के मध्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पटवारी प्रसन्न सिंह सहित अवैध उत्खनन, परिवहन रोकने हेतु चार पटवारी गये, अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रोकते समय ट्रेक्टर ड्राइवर ने ट्रेक्टर पटवारी प्रसन्न सिंह पर ट्रेक्चर चढ़ाकर भाग गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रसन्न सिंह की हत्या के विरोध में न्यायिक जांच कर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु म. प्र. पटवारी संघ जिला कटनी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय, जिला कटनी के माध्यम से दिया गया एवं मांग की गई कि सम्पूर्ण घटनाक्रम की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के न्यायधीश से कराई जाए और कलेक्टर शहडोल, पुलिस अधीक्षक तथा खनिज अधिकारी की जवाबदारी सुनिश्चित की जाये एवं दोषियों के खिलाफ अपराधिक कार्यवाही की जाकर दंडित किया जाए इस कार्य में अधिकारियों के द्वारा की गई लापरवाही को भी शामिल किया जाय।

साथ ही घटना में मृत साथी को शहीद का दर्जा दिया जाकर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी दी जाए एवं 1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जाये और अन्य अपराधियों की भांति रेत माफिया और ट्रेक्टर मालिक के खिलाफ भी सम्पत्ति नष्ट करनें की कार्यवाही की जाय। स्व० प्रसन्न सिंह पटवारी के पहले 16 साल देश की सेवा आर्मी में रह कर कर चुके थे। उसके बाद 2018 में पटवारी पद पर चयनित होकर शहडोल जिले में कार्यरत थे।

इस तरह की घटनाओं से पटवारियों का मनोबल गिरा हुआ है एवं भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटना से कौन सुरक्षा करेगा का प्रश्न भी उठ रहा। ज्ञापन के समय दादूराम पटेल संभागाध्यक्ष जबलपुर सम्भाग, तुलाराम वर्मा, श्यामाचरण शुक्ल, दिलीप शर्मा, अनितेश शर्मा, रामबली प्रसाद विश्वकर्मा, गंगाराम भूमिया, रामसुजान दाहिया, रविन्द्र तिवारी, संदीप गर्ग, राजेश दुबे, अभिषेक तिवारी, मोहम्मद नाज़िर, विष्णु दीवान, राकेश गुप्ता, मोहन बरकड़े, नियाज़ खान, अवध मिश्रा, गुलजारी लाल कोल, आनंद डेहरिया, दीपशिखा वैष्णव, सुभ्रलता सोनी, विजेता चक्रवर्ती, नेहा गर्ग, लक्ष्मी राठौर, सोनल वैष्णव, पूजा सोनी, क्षिप्रा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button