नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शुक्रवार शाम को नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने शाम पांच बजे मुखाग्नि दी। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सलामी दी। भूटान नरेश जिग्मे खेसर, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका के विदेश मंत्रियों समेत कई विदेशी नेताओं ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

इससे पूर्व अटल जी को तीनों सेनाओं के जवान ने 21 बंदूकों की सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन की लालसा लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग उनके वाहन के साथ-साथ चल रहे हैं। स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है।
राजधानी के आईटीओ के निकट दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी मुख्यालय से जब दो बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई तो लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गयी तथा ‘वाजपेयी अमर रहे ’के नारों से आसमान गूंज उठा। सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और देश के दूरदराज के इलाके से से आए लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में उमड़ पड़े और पंक्तिबद्ध होकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।
इससे पूर्व वाजपेयी के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को वाहनों के काफिले के साथ उनके आवास से अकबर रोड, इंडिया गेट होते हुए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय लाया गया जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोग ‘वाजपेयी अमर रहे’ के नारे भी लगा रहे थे।
भाजपा मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को शाम पांच बजकर पांच मिनट पर यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था।
कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिंकदरा रोड आज सुबह आठ बजे से ही बंद रहे। यातायात पुलिस ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, इन्द्रप्रस्थ मार्ग, तिलक ब्रिज से लेकर दिल्ली गेट तक और जवाहर लाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक) तक बंद रहेंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि उत्तरी से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए वे अरबिन्दो मार्ग, सफदरजंग रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग का प्रयोग करें।
-
एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 211 रन का विशाल लक्ष्य; पाकिस्तानी डेब्यूडेंट का पहला ही ओवर बना शर्मनाक इतिहास -
एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान के सैम अयूब की ऐंठ पड़ी भारी, वैभव को छेड़ा तो अभिषेक शर्मा ने छक्के-चौकों से सिखाया सबक -
अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं और क्या है उनका सियासी सफर -
एशियन गेम्स 2026: भारत की पदकों की बौछार; आर्चरी में 5 गोल्ड, क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 का लक्ष्य -
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का अदम्य साहस: प्लेन क्रैश की साजिश को किया नाकाम, मैनकाइंड फार्मा देगी ₹1 करोड़ का सम्मान -
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, महिलाओं के गोल्फ में भारत को मिला पहला गोल्ड; टीम इवेंट में जीता सिल्वर -
यूपी और एमपी में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल; धार में लोगों ने किया चक्काजाम -
खाकी शर्मसार: पोहरी बस स्टैंड के होटल में भिड़े दो पुलिसकर्मी; आरक्षक ने प्रधान आरक्षक के सिर पर मारा लोहे का सरिया, अस्पताल में भर्ती -
सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ेगा भारी! कटनी में पुलिस, राजस्व और नगर निगम का बड़ा एक्शन, मौके पर हटाया गया अवैध कब्जा -
सेवा संकल्प बाइक यात्रा विजयराघवगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ स्वागत, स्वच्छता अभियान,लाभार्थी संवाद का हुआ आयोजन -
कुठला थाना परिसर में व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग -
ब्रेकिंग: दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा-समुद्र के पानी में डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत, पिकनिक बनी मातम -
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान: कटनी में 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होंगी 9 प्रमुख गतिविधियां; कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी -
कटनी जिला अस्पताल: 6 अक्टूबर को होने वाला दिव्यांग बोर्ड निरस्त, अब 8 अक्टूबर को होगा आयोजन -
गांधी जयंती पर कटनी जिला चिकित्सालय में ‘प्लास्टिक मुक्त जनसाक्षरता कार्यक्रम’: 2 अक्टूबर को दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ, होंगे कई आयोजन -
WhatsApp Parental Controls: भारत में व्हाट्सएप ने लॉन्च किए नए ‘पैरेंटल कंट्रोल्स’ फीचर्स, माता-पिता रख सकेंगे बच्चों की गतिविधियों पर नजर; जानें कैसे करेगा काम -
Asian Games 2026: भारत-पाक क्रिकेट महामुकाबले से पहले ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या गोल्ड मेडल मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? -
Asian Games 2026: ईशान किशन का तूफान और गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत फाइनल में; सिल्वर पक्का, अब गोल्ड पर नजर -
DMRC Saarthi App: दिल्ली मेट्रो का ‘सारथी’ ऐप बना ऑल-इन-वन मोबिलिटी पार्टनर; अब बस, ट्रेन टिकटिंग से लेकर दवाएं और बिल भुगतान भी एक जगह -
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से टला 9/11 जैसा बड़ा आतंकी हादसा; जानें क्या थे वे 37 सेकंड और इमरजेंसी कोड्स का गणित
