Tuesday, April 7, 2026
Latest:
jabalpur

न्यायाधीशों की सुरक्षा के लिए क्या है इंतजाम: हाईकोर्ट

जबलपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसके सेठ और जस्टिस विजय शुक्ला की युगल पीठ ने हाईकोर्ट प्रशासन से पूछा है कि निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। युगल पीठ ने 4 सप्ताह में यह भी बताने के लिए कहा है कि संबंध में राज्य सरकार को कब कब प्रस्ताव भेजे गए। याचिका के अनुसार 23 जुलाई 2016 को एनएच 23 स्थित महू नीमच रोड पर सड़क दुर्घटना के बाद, मौके पर एकत्रित भीड़ ने लोकायुक्त के विशेष न्यायाधीश राज्यवर्धन गुप्ता के साथ अभद्रता और मारपीट की थी, इस घटना के बाद हाई कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए न्यायाधीशों की सुरक्षा को लेकर सुनवाई की गई थी ।अदालत की सुनवाई मे न्यायाधीशों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं न्यायाधीशों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी करने के लिए कहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply