jabalpur
पर्चे बांटने को लेकर गढ़ा में हंगामा
जबलपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मेडिकल पिसनहारी की मडिया के पास पर्ची बांटने को लेकर हंगामा मच गया। सूचना पर मदन महल थाना टीआई मोहम्मद शफीक खान टीम के साथ पहुंचे, जहां एक कार की तलाशी में आपत्तिजनक पर्चे मिले जिसके बाद कार जप्त कर के थाने ले जाई गई। रात हुई इस घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोट और भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र जीत सिंह बब्बू भी थाने पहुंच गए जांच की जा रही है।








