Site icon Yashbharat.com

नेताजी को माला पहनाने के चक्कर मे भरभराकर गिरा मंच

09 11 2018 dewas stand 18620136 m

देवास। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन था। ऐसे में इस मौके पर उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन से नहीं चूके। बड़ी रैली के रूप में कई जगह उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे। देवास में भी कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर ने इस मौके पर अपनी ताकत दिखाई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए स्वागत मंच लगाए हुए थे। इसी दौरान शहर के एक चौराहे पर लगे मंच पर जय सिंह ठाकुर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का स्वागत किया जा रहा था। जोश से भरे कार्यकर्ताओं की भीड़ अपने नेता का स्वागत करने के लिए मंच पर चढ़ गई। इसी दौरान मंच भरभराकर गिर गया।

मंच पर चढ़े कांग्रेस अध्यक्ष और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर दोनों नीचे गिर गए। इनके साथ कई कार्यकर्ता भी गिरे। वो तो गनीमत रही कि मंच ज्यादा ऊंचा नहीं था, वरना ज्यादा चोट लग सकती थी। वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि कैसे एक-एक कर कार्यकर्ता नेताजी को माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ते जाते हैं। कुछ सेल्फी भी लेने में लगे। जोश पूरे उफान पर है। तभी मंच एक झटके में मंच के साथ नेताजी भी जमीन पर आ जाते हैं।

Exit mobile version