katni

नेताओं का तबादला: यहां कांग्रेस में 3 की एंट्री तो भाजपा में एक शामिल

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र की सदस्य विद्या पटेल ने आज भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। विद्या पटेल ने आज स्लीमनाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ सिंह के समर्थन में आयोजित पीसीसी चीफ कमलनाथ की सभा में कांग्रेस ज्वाइन की। उन्हें कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि विद्या पटेल इस बार बहोरीबंद क्षेत्र से टिकट मांग रहीं थीं। 2013 के चुनाव में भी उन्होंने टिकट मांगा था लेकिन दोनों बार उन्हें पार्टी ने निराश किया।
कुछ ही दिनों के अंदर 3 बडे नेता भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हो गए। कटनी से पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, विजयराघवढ से पदमा शुक्‍ला, और अब बहोरीबंद से जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल ने कांग्रेस की सदस्‍यता ले ली ।

Leave a Reply

Back to top button