मध्यप्रदेश

नीमच, महू और खरगोन में सड़क हादसे, कई घायल

खरगोन। मध्यप्रदेश के नीमच, महू और खरगोन में गुरुवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहला मामला नीमच से सामने आया, यहां से अहमदाबाद जा रही बस हिम्मतनगर के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

महू के बडगोंदा थाना इलाके में जामघाट पर एक हजार फीट गहरी खाई में कार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक तीनों कार से सुबह घूमने निकले थे।

खरगोन में कसरावद के पास सांगवी गांव में दीक्षा पब्लिक स्कूल बोराव की वैन सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, इसमें करीब 20 बच्चे सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए खरगोन के अस्पताल ले जाया गया है।

मकान में लगी आग, महिला की मौत

नीमच के देर रात सिटी थाना क्षेत्र इलाके के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में घर में सो रही एक महिला की जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply