नगर निगम में आयोजित हुई साप्ताहिक ‘महापौर जनसुनवाई’,महापौर  ने नागरिकों की सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

Picsart 26 09 08 17 47 27 108

नगर निगम में आयोजित हुई साप्ताहिक ‘महापौर जनसुनवाई’,महापौर  ने नागरिकों की सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को दिए निर्दे

 

कटनी -नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 8 सितंबर को साप्ताहिक ‘महापौर जनसुनवाई’ का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहर के सभी वार्डों से आए नागरिक अपनी मूलभूत समस्याओं, शिकायतों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत तलब कर प्रकरणों की बिंदुवार व वस्तुस्थिति आधारित समीक्षा की।

 

नागरिकों ने मुख्य रूप से शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत,जलकर,आवास योजना के लाभ में आ रही समस्याओं, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा व पेंशन योजनाओं के लंबित प्रकरणों से अवगत कराया। महापौर ने आवेदनों को देखते ही अधिकारियों से उनके लंबित रहने का कारण पूछा और तत्काल समाधान के मार्ग प्रशस्त किए।

 

समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर, लापरवाही पर दी चेतावनी

 

महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रखा जाए, उन्होंने स्पष्ट कहा कि

आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी और जायज समस्याओं के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

पारदर्शिता और विश्वास का माध्यम बनी जनसुनवाई

 

महापौर ने रेखांकित किया कि जनसुनवाई केवल आवेदन जमा करने की औपचारिकता मात्र नहीं है, बल्कि यह आम जनता और नगर निगम प्रशासन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त सेतु है। उन्होंने कहा कि शहर की प्रशासनिक व नागरिक व्यवस्थाओं को सुचारू, सुदृढ़ और पूरी तरह नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए यह सीधा संवाद अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है।

 

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य, लोक निर्माण , जल प्रदाय, प्रकाश और समाज कल्याण विभाग के प्रमुखों सहित तकनीकी अधिकारी व अमला मौजूद रहा, जिन्हें प्राप्त प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की सीधी जिम्मेदारी सौंपी गई।