निरंकारी सन्त समागम भोडवाल माजरी में जाने के लिए रेलवे ने चलाई 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, Train Time Table
निरंकारी सन्त समागम भोडवाल माजरी में जाने के लिए रेलवे ने चलाई 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, Train Time Table : 76वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम भोडवाल माजरी में जाने के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला किया है.
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर को आयोजित
76वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम भोडवाल माजरी में दिनांक 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाला है. कार्यक्रम के दौरान रेलयात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष रेलगाड़ियां का संचालन करने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा छह जोड़ी स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएगी. ऐसे में यात्रियों से रेलवे ने निवेदन किया है कि वह टाइम टेबल चेक करने के बाद अपनी यात्रा को प्लान करें.
फिरोजपुर कैंट जंक्शन- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04662) फिरोजपुर कैंट जंक्शन दो नवंबर 2023 से दोपहर 01.25 बजे रवाना होगी. ये रात 11.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन (04661) ट्रेन नई दिल्ली से तीन नवंबर 2023 को शाम 4.55 बजे रवाना होगी और सुबह 4.55 बजे फिरोजपुर कैंट जंक्शन पहुंचेगी.दोनों तरफ ट्रेन का ठहराव फरीदकोट, कोटक पूरा ज., गंगसर जैतो, बठिण्डा जं., मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल जं., जींद जं., पानीपत जं., समालखा एवं भोडवाल माजरी स्टेशन पर होगा.
फिरोजपुर कैंट जंक्शन- दिल्ली जंक्शन (04674) दो नंवबर 2023 को रात 11.30 बजे रवाना होगी. ये दिल्ली जंक्शन सुबह 10.05 बजे पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन (04673) तीन नवंबर दिल्ली जंक्शन से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान करेगी. ये फिरोजपुर कैंट जंक्शन रात तीन बजे पहुंचेगी. दोनों तरफ ये ट्रेनें फरीदकोट, कोटक पूरा ज., गंगसर जैतो, बठिण्डा जं., रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी जं., नाभा, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, करनाल, पानीपत जंक्शन, समालखा एवं भोडवाल माजरी स्टेशन पर रुकेगी.

