निगमायुक्त की हिदायत के बाद हरकत में निगम अमला, नहीं होगा जलप्लावन
जबलपुर। श्रीनाथ की तलैया और तुलाराम चौक क्षेत्रों में नाला नालियों की सफाई करवाते स्वास्थ्य अमला यहाँ बारिश में स्थानीय जनों को जलप्लावन से राहत मिलेगी।
निगमायुक्त अनूप कुमार के सख्ती से स्वास्थ्य अमला सक्रिय हुआ है। शहर में कहीं भी जलप्लावन न हो इस हेतु निगमायुक्त के प्रयास जारी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहकर नाला नालियों की सफाई करवाने हिदायत दी गई है।
संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सघन बस्तियों में सफाई के बाद कराया जा रहा डस्टिंग का कार्य भी कराया जा रहा है।

