Site icon Yashbharat.com

 नाव पलटी, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, आठ अभी भी लापता

water pani nadi

water pani nadi

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसें में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। इसमें सवार 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं।बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे। वहीं जो आठ लोग लापता हैं, उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। मौके पर गोताखोर पर बचाव दल की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें बीते दिनों असम में भी ऐसा ही हादसा हो गया था, इसमें 80 लोग नदी में डूब गए थे।

 

Exit mobile version