FEATUREDLatestअजब गजबअंतराष्ट्रीय

नाइजीरिया की जेल पर हमला, एक साथ भाग निकले 2 हजार कैदी

नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बंदूकधारियों ने पुलिस और सेना की इमारतों पर हमला किया, जिसके बाद वहां स्थित एक जेल से करीब 2 हजार कैदी भाग निकले। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हमले के बाद कई सारे कैदी जेल से भाग निकले।

एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, हमला ओवेरी शहर में सोमवार तड़के हुआ और दो घंटे तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने उसी दौरान कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने अलगाववादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस जेल में करीब 18 सौ से ज्यादा कैदी थे।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी इस समय स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 2 हफ्ते के लिए लंदन में हैं और उन्होंने वहीं से इस हमले की निंदा की है। उन्होंने हमले को आतंकवादी कृत्य करार दिया।
वारदात के बाद आसपास के दो शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बंदूकधारियों ने बीते महीने कम से कम छह पुलिसवालों को भी मार दिया है।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव