नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमैल कर कई बार दुष्कर्म किया, आरोपी फरार
नेशनल डेस्क। महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमैल कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है. आरोपी महिला का किरायेदार है और उसके बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था. मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है.
यहां महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी ने एक दिन नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और बाद में ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया. फिलहाल, आरोपी फरार है. बालूगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बीते साल अप्रैल में आरोपी कमरे की तलाश में उसके पास आया. इस दौरान उसने कहा कि वह उसके बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ा देगा. इस पर महिला ने आरोपी को किरायेपर कमरा दे दिया.
इस दौरान वह महिला के बच्चों को रूटीन में ट्यूशन भी पढ़ाने लगा. एक दिन आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमैल कर उसका शोषण किया. मेडिकल में महिला से दुराचार की पुष्टि हुई है.
शिमला के एएसपी प्रवीर शर्मा ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है, फिलहाल फरार है. बता दें कि बालूगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, मामला दर्ज होने के बाद 48 घंटे बाद भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है. आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है.

