katniमध्यप्रदेश

नवागत एसपी मयंक अवस्थी ने संभाला कार्यभार

कटनी। जिले के नवागत पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने आज सोमवार की सुबह पन्ना से कटनी पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने लगभग एक माह पूर्व कटनी पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अधिकारी ललित शाक्यवार का तबादला भोपाल कर दिया था लेकिन उनके स्थान पर किसी दूसरे आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना नहीं की थी।

जिसके कारण पिछले एक माह से जिला प्रभार पर चल रहा था तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक केे रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा कामकाज देख रहे थे। लगभग एक माह बाद कल रविवार को गृहविभाग की एक और तबादला सूची जारी की गई।

जिसमें पड़ोसी जिला पन्ना में पदस्थ आईपीएस अधिकारी मयंक अवस्थी को कटनी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बना दिया गया। जिसके बाद आज सुबह 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक अवस्थी कटनी पहुंचे और कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान नवागत एसपी ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी में तेजी सुनिश्चित की जाएगी और यह तय होगा कि किसी के साथ जोर जबरदसती न होने पाए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए सभी कदम मजबूती से उठाएं।

Back to top button