राष्ट्रीय
नवग्रह की लकड़ियों के सहारे 20 हजार महिलाओं ने बदली किस्मत

रायपुर। शुरुआत की गई थी आम की एक अदद लकड़ी से, मगर आज नवग्रह की लकड़ियों के सहारे करीब 20 हजार मनरेगा महिला मजदूरों ने अपनी तकदीर बदल डाली है, जो महिलाएं कभी दो वक्त की रोटी को मोहताज थीं, आज करीब पांच करोड़ रुपए का सालाना कारोबार कर रही हैं।








