Site icon Yashbharat.com

नरेंद्र मोदी ने सिंधिया पर साधा निशाना- राजमाता को जेल डालकर, लोकतंत्र का गला क्यों घोटा

pm

ग्वालियर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार बड़े जोरों से चल रहा है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता जमकर एक-दूसरी पार्टी पर निशाना साध रहें है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए जनता से वोट की अपील की।

जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेला मैदान पर विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए। मोदी ने राजमाता के जीवन-चरित्र की तारीफ करते हुए राजमाता के पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि क्या राजमाता के पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के नेताओं से पूछने की हिम्मत करेंगे कि आखिर इमरजेंसी के दौरान उन्होंने राजमाता को जेल में डाल कर यातनाएं क्यों दी और लोकतंत्र का गला क्यों घोटा था ?

मोदी के संबोधन पर सिंधिया ने कहा कि मोदी से मेरा ये सवाल है कि वो पहले ये बताए कि जिस पार्टी का भारत की स्वतंत्रता में एक बूंद भी योगदान नहीं रहा। वो पहले इस सवाल का जवाब दें।

Exit mobile version