नदी किनारे भट्टी लगाकर बनाई जा रही थी कच्ची शराब, छापामारी कर 4 लाख का महुआ लाहन किया जब्त

कटनी। नदी किनारे भट्टी लगाकर बनाई जा रही थी कच्ची शराब, छापामारी कर 4 लाख का महुआ लाहन जब्त किया ।  एनकेजे थाना पुलिस ने हाथ भट्टी शराब बनाए जाने वाले अड्डे पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन जब्त कर उसे नष्ट किया गया है।

तत्संबंध में एनकेजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाका भ्रमण दौरान मुखबिर से रपटा नदी के किनारे बड़ी मात्रा हाथ भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाए जाने की जानकारी हासिल हुई।

सचूना पर एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे द्वारा सदल बल मौके पर दबिश दी गई। जहां पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने रपटा नदी के किनारे से
करीब आधा दर्जन भट्ठियों में चढ़ा हुआ और आसपास झाड़ियों के नीचे छिपाकर रखा करीब 4000 किलो महुआ लाहन बरामद किया।

जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर नष्ट किया गया। कार्यवाही को अंजाम देने में थाना प्रभारी एसआई श्री दुबे एएसआई विनोद पांडेय, केवल उइके, दिनेश सिंह, लहपाल परतेती आदि की भूमिका रही।

Exit mobile version