katniLatest

नगर निगम सीमा में जल आपूर्ति के समय में आंशिक संशोधन

कटनी।आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये सिविल लाइन स्थित मुख्य पानी टंकी से की जाने वाली पेयजल सप्लाई का समय परिवर्तित किया गया है।

जिससे 08 दिसम्बर से संबंधित क्षेत्रों में होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रातः 06 बजकर 15 मिनट के स्थान पर प्रातः 06 बजकर 45 मिनट पर एवं प्रातः 07 बजे के स्थान पर साढ़े सात बजे प्रारंभ की जावेगी।
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि पेय जल आपूर्ति शीत लहर के कारण संशोधित की गयी है।

Back to top button