नगर निगम बैठक – दूसरे दिन भी धारा 30 पर विवाद
जबलपुर नगर प्रतिनिधि। नगर निगम साधारण सभा बैठक की दूसरे दिन की शुरूआत भी धारा 30 की मांग को लेकर शुरू हुई। विपक्ष ने बैठक शुरू होते ही डोर-टू-डोर के मुद्दे पर धारा 30 के तहत चर्चा कराने की मांग की जिस पर सत्ता पक्ष ने निगमायुक्त की गैरमौजूदगी की बात कहकर टालने की कोशिश करने लगा जिस पर विपक्षी पार्षदों ने तीखा विरोध किया और कहां कि जब आयुक्त नही आते तो बैठक ही क्यों बुलाई जाती है सत्ता पक्ष के आश्वासन के बाद मामला थोड़ी शांत हुआ। समाचार लिखे जाने तक सदन में लेफ्ट टर्न और मुआवजे को लेकर विपक्षी पार्षद अपना विषय रख रहे थे।

