FEATURED

नगर निगम ने ‘डांसिंग अंकल’ को चुना अपना ब्रांड एम्बेसडर

विदिशा : वायरल वीडियो से लाखों लोगों को अपना दिवाना बनाने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव यानी ‘डांसिंग अंकल’ को विदिशा नगर निगम ने अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है।

रातों रात इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने वाले डांसिंग अंकल पेशे से प्रोफेसर हैं और भोपाल के भाभा रिसर्च संस्थान में पढ़ाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से ही उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि मोहल्ले के लोग भी डांसिंग अंकल कहकर उन्हें पुकार रहे हैं।

बॉलीवुड जगत से लेकर सीएम शिवराज तक सभी की ज़ुबान पर संजीव के चर्चे हैं। एक चर्चा के दौरान संजीव ने बताया कि 10 साल की उम्र से ही वह डांस करने का शौक रखते हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों में सालाना जलसे में डांस किया करते थे। फिल्मी जगत में गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और जावेद जाफरी को अपना गुरू मानते हैं। उम्र बढ़ने का साथ ही उन्होंने डांस करना छोड़ दिया था। 45 साल की उम्र में वह सिर्फ शौक के लिए कभी कभी डांस कर लिया करते हैं।

Leave a Reply

Back to top button