Sunday, April 26, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को बदमाशों ने गोली मारी, हालत नाजुक

अलवर । अलवर जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए बहरोड़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को बदमाशों ने गोली मारदी. शर्मा के सिर और पेट में गोली लगी है. उन्हें गंभीर स्थिति में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी हालत नाजुक होने पर गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. बदमाशों ने राकेश शर्मा पर शादी में कन्यादान करते समय फायरिंग की. फायरिंग से शादी समारोह में और भगदड़ मच गई.

सूचना मिलने के बाद बहरोड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. जानकारी मिली है कि फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश पहले शादी समारोह में शामिल हो गए. उन्होंने पहले रेकी की.  शक्ति रिसोर्ट में चल रहे शादी समारोह में राकेश शर्मा जब कुर्सी पर बैठे थे तो उनके सामने कुर्सी लगा कर दोनों बदमाश बैठ गए और उन्होंने पहले उनके साथ गाली- गलौच की और उसले बाद फायरिंग कर फरार हो गए.

एएसपी नीमराणा हिमांशु, डीएसपी बहरोड़ जनेश सिंह तवंर ओर थानाधिकारी भरत महर सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है. पुलिस शादी समारोह में लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply