नई स्कूली किताबों में गलतियों का सिलसिला जारी; अब 1st क्लास की किताब में राज्य गीत और राष्ट्रगान गलत छपा

ओडिशा में फिर शर्मसार करने वाली लापरवाही: कक्षा-1 की किताब में राज्य गीत और राष्ट्रगान गलत छपा

 नई स्कूली किताबों में गलतियों का सिलसिला जारी; अब 1st क्लास की किताब में राज्य गीत और राष्ट्रगान गलत छपा

भुवनेश्वर: ओडिशा में नई स्कूली किताबों में गलतियों और त्रुटियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कक्षा 1 से 8 तक की किताबों में पहले मिली 1,600 से अधिक गलतियों के विवाद के बाद, अब कक्षा-1 की नई किताब ‘झूलना-1’ (Jhoolna-1) में बेहद गंभीर गलतियां सामने आई हैं। शुरुआती कक्षाओं के बच्चों के लिए तैयार की गई इस किताब में राष्ट्रगान और राज्य गीत तक गलत छाप दिए गए हैं, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में भारी चिंता व्याप्त है।

 किताब में क्या-क्या बड़ी गलतियां पाई गईं?

  1. राज्य गीत से शब्द ही गायब: ओडिशा के प्रसिद्ध राज्य गीत ‘वंदे उत्कल जननी’ की मुख्य पंक्ति “घन घन बनभूमि” की जगह किताब में “घन बनभूमि” छाप दिया गया है। यानी गीत का एक बेहद महत्वपूर्ण शब्द ‘घन’ पूरी तरह गायब कर दिया गया है।

  2. राष्ट्रगान में गलत स्पेलिंग: भारत के राष्ट्रगान में ‘उत्कल’ शब्द की स्पेलिंग गलत छापी गई है। किताब में “उत्कल” की जगह “उतलल” लिख दिया गया है।

डिजिटल (PDF) कॉपी से खुला राज

हैरानी की बात यह है कि राज्य के कई स्कूलों को अभी तक इस किताब की छपी हुई (Hard Copy) प्रतियां भी नहीं मिली हैं। स्कूलों को केवल PDF वर्जन उपलब्ध कराया गया था, जिसे शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ डिजिटल रूप में साझा किया। इस डिजिटल कॉपी में ही इतनी गंभीर गलतियां सामने आने के बाद पाठ्यपुस्तकों की प्रूफरीडिंग और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुधार की मांग और पुराना विवाद

Exit mobile version