Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

धूमकेतु का उदय कई देश-प्रदेश की सरकारों में उत्पन्न करेगा विवाद

Astrology : राजगढ़। दो धूमकेतु का उदय कई देश-प्रदेश की सरकारों में विग्रह उत्पन्न करने वाले हैं।

नासा की अंतरिक्ष रिपोर्ट के अनुसार दो धूमकेतु मई से तीव्र गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहे थे और 14 जुलाई से पश्चिम उत्तर दिशा में शाम के समय उदय हो गए हैं, जो सूर्यास्त के समय दिखाई दे रहे हैं। ये 20 दिन तक दिखेंगे।

उक्त बात श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ विकासप्रेरक वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी ने शुक्रवार को कही।

आचार्यश्री ने बताया कि प्राचीन भारतीय ज्योतिष के वैदिक विद्वान आचार्य वराह मिहिर ने अपनी ज्योतिष कृति बृहत्संहिता के 11वें अध्याय में लिखा है कि धूमकेतु विश्व में महामारी, बाढ़, अवर्षा, बर्फबारी के प्रकोप के साथ अनेक राजनीतिक दलों की लड़ाई और बड़े देशों में युद्ध की ओर इशारा करते हैं।

लोगों में अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित होने की बात भी कही गई है। नेपाल, चीन, बांगलादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश सहित अमेरिका और ब्रिटेन भी इससे प्रभावित होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम