jabalpur

धीरज पटेरिया की रैली देख भाजपा की नींद हराम

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य धीरज पटेरिया ने पार्टी से बगावत करते हुए आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। सुबह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दमोहनाका चौक पहुंचकर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर जिला अध्यक्ष कार्यालय पहुंचे और नामांकन जमा किया। धीरज की इस रैली में ब्राह्मणों की संख्या देखने के बाद महसूस हो रहा है कि उत्तर मध्य में ब्राह्मण बनाम अन्य के बीच प्रतिस्पर्धा बनती जा रही है। पटेरिया को ब्राह्मण व पुरोहितों के विभिन्न संगठनों ने समर्थन देने का खुला ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि उत्तर मध्य विधानसभा में बहुसंख्यक ब्राह्मण है और धीरज को मिल रहे समर्थन से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। लोगों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। जब धीरज पटेरिया की रैली भाजपा प्रत्याशी के निवास स्थान के पास पहुंची तो भीड़ बेकाबू होने लगी, इस दौरान समर्थकों समेत पार्टी के कार्यकर्ता भी धीरज के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

Leave a Reply

Back to top button