दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जनिये पूरा मामला
श्योपुर। दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस सत्यता पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
FIR की मानें तो रघुनाथपुर कस्बे में महिला व युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों मामले परस्पर विरोधी पक्ष के बताए गए हें। घटना 26 व 24 अक्टूबर की बताई गई है। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने पीड़िताओं द्वारा दिए गए आवेदन की जांच पतियों के बाद आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया, कि 26 अक्टूबर की रात वह घर के आंगन में सो रही थी, तभी गांव के रामजीलाल पुत्र केदारलाल गौड़ घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसी तरह 22 वर्षीय युवती के साथ भी दुष्कर्म की घटना हुई है।
पीड़िता ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र बल्लानाथ ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दोनों पीड़िताओं द्वारा दिए गए आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रघुनाथपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र राजपूत का कहना है कि, दोनों पक्षों की महिलाओं की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
दोनों पक्षों के बीच चल रहा था पैसो का विवाद
बताया गया है कि राजेन्द्र नाथ से रामजीलाल गौड़ ने बेटे की शादी में डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे मांगने पर कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था, और मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन एफआइआर की नौबत आई तो दोनों ने राजीनामा कर लिया। रामजीलाल 58 हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन इसके बाद उसने किसी के बहकावे में आकर रुपये देने इंकार कर दिया। इसलिए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

