Monday, April 27, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

देश मे जल्द हो सकती है पेट्रोल डीजल के दामों में कमी, सरकार देना चाहती है Good News

नई दिल्ली।भारत मे जल्द पेट्रोलियम की कीमतों में कमी हो सकती है। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है लेकिन आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और सरकार इससे बेखबर नहीं है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल के दामों को कम करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि दीपावली से पहले सरकार गुड न्यूज़ देना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए राज्य और केंद्र दोनों ही टेक्स में कमी करेगी।

 

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम ₹100 से अधिक हो गए हैं। साल 2021 में ऑटो फ्यूल (वाहनों में उपयोग किए जाने वाले ईंधन) के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम के नाम पर लगातार कीमत बढ़ाई जा रही है। बेसिक प्राइस बढ़ने के कारण अपने आप ही टैक्स बढ़ जाते हैं और सभी कर सहित अधिकतम खुदरा मूल्य बहुत ज्यादा हो गया है।
आम जनता के अलावा सरकार पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। इधर बेसिक प्राइस बढ़ने के कारण टैक्स कलेक्शन उम्मीद से ज्यादा आ रहा है और सरकारी खजाने में आता हुआ पैसा कोई रोकना नहीं चाहता। सरकार के सामने चुनौती है कि वह बीच का रास्ता निकालें। देखना यह है कि ऑटो फ्यूल के दामों में कितनी कमी की जाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम