Latest
देश में गहराए कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर की बात
नई दिल्ली। देश में गहराए कोरोना संकट के बीच दुनिया के तमाम मुल्क भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। यही नहीं केंद्र सरकार भी अपने विदेशी मित्रों के लगातार संपर्क में है। सरकार के मंत्री और अधिकारी मित्र राष्ट्रों के नेताओं के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत की बड़ी मदद कर सकता है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के फोन पर बात की।
मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर से परेशान भारत को अमेरिका ने मदद करने का भरोसा दिया है। अमेरिका ने रविवार को भारत को वैक्सीन के कच्चे माल की आपूर्ति का भरोसा दिया था। इस एलान के 24 घंटे के भीतर ही वहां से ऑक्सीजन प्लांट और दूसरे उपकरणों की पहली खेप सोमवार को भारत पहुंच गई।








