मध्यप्रदेश

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के छात्रों ने किया हंगामा

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जमकर उत्पात मचाया. दरअसल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि देवी विश्वविद्यालय में कापियां  को जांचने का सिस्टम जो बदलाव किया गया है जिससे कहीं ना कहीं निजी कॉलेजों के प्रोफेसर को सीधा-सीधा फायदा पहुंचाया जा रहा है. इसके विरोध में डीएवीवी में धारा 52 लगाने की मांग की गई.

विरोध प्रदर्शन के साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़ी कई समस्याओं का बखान भी मीडिया के सामने प्रदेश अध्यक्ष ने किया. हालांकि एक घंटे चले इस उत्पात में पूरी तरह विश्वविद्यालय का कामकाज ठप रहा और पुलिस भी हमेशा की तरह देरी से पहुंची. आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर लगी एक जाली को उखाड़ा, उसके बाद मुख्य द्वार को तोड़ने का असफल प्रयास भी किया.

Leave a Reply

Back to top button