मध्यप्रदेश

देवास में दो मंजिला भवन गिरा, मलबे से 9 लोगों को निकाला

देवास। मंगलवार को शहर में दो मंजिला भवन गिर गया। मलबे से पहले 6 लोगों को निकालकर अस्‍पताल भेजा गया। इसके बाद एक महिला को और निकाला गया। अब तक 9 लोगों को निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार मलबे में दो से तीन लोग और दबे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार एक 8 माह बच्चा, एक युवक अौर एक महिला सहित कुल 3 अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

सिमरन, रुहान 25 वर्षीय और एक 8 माह का बच्चा अभी भी दबा हुआ है।

स्टेशन रोड स्थित नई आबादी में मंगलवार शाम यह हादसा हुआ। दो मंजिला मकान ढहने से मलबे में दबे शेख परिवार के कुुछ सदस्यों को निकाल लिया गया। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को मकान की छत काटनी पड़ी।

Back to top button