FEATUREDमध्यप्रदेश

देखें VIDEO: नदी में गिरी कार लोगों ने मासूम सहित 5 लोगों को ऐसे बचाया

टीकमगढ़। जिले के निवाड़ी तहसील में आज एक कार दुर्घटना में एक परिवार के पांच सदस्‍य चमत्‍कारिक ढंग से सकुशल बच गए। इस हादसे को जिसने भी देखा दांतों तले अपनी अंगुली दबा ली।

जानकारी के अनुसार पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार निवाड़ी तहसील के ओरछा में नदी में जा गिरी। बताया जाता है कि कार को किसी वाहन ने टक्‍कर मारी इसके बाद वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में सवार लोगों में दो बच्‍चे भी थे।

हैरतअंगेज बात यह है कि डूबती हुई कार में से अपने बच्चे को बचाने के लिए पिता ने कार में से ही बच्चे को पुल पर फेंक दिया।बच्चा पुल पर खड़े लोगों के हाथ से भी छूट गया और वापस नदी में जा गिरा।

tikamgarh accident1

वह तो गनीमत रही कि बच्‍चा पुल की दीवार से नहीं टकराई। बच्‍चा नदी में गिरा तो पुल पर से ही कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए।तुरंत कार में से पिता और पुल से लोग कूदे और वापस नदी में डूबते बच्चे को बचाया गया। जिसने भी यह नजारा देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

Leave a Reply

Back to top button