देखें वीडियो: एक के बाद एक 13 गैस सिलेंडर में कैसे हुआ धमाका
Up के गोंडा जिले का उमरी बेगमगंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक के बाद एक धमाके से दहल उठा। अचानक तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। क्षेत्र की एक दुकान में एक के बाद एक 13 सिलिंडरों में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग होती थी। इस दुकान में रखे गए गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया।
#Gas Cylinder Blast in Gonda: गोंडा में अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग करने में एक के बाद एक 13 सिलिंडरों में भीषण ब्लास्ट, तेज धमाके से दहला उमरीबेगमगंज। pic.twitter.com/NNhzvRC45o
— Rafiya Naz (@raafiyanaz) March 21, 2021
अब तक 13 सिलिंडर में धमाका हो चुका है। भीषण धमाके से दुकान की छत उड़ गई। वहीं आसपास की दुकानों को खाली करवा दिया गया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पिछले तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से पास की मोबाइल शॉप भी चपेट में आ गई, वहीं तीन दुकानों में भी सामान का नुकसान हुआ है।

