‘दृश्यम’ डायरेक्टर निशिकांत कामत नहीं रहे, अस्पताल ने जारी किया बयान
हैदराबाद. बॉलीवुड को ‘दृश्यम’ और ‘मदारी’ जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है. अस्पताल ने अपनी ओर से बयान जारी कर के इसकी सूचना दी है. अस्पताल ने एक लंबे बयान में बताया है कि निशिकांत कामत को लीवर की समस्या थी. आज दोपहर 4ः24 पर उनका निधन हो गया. निशिकांत कामत ने दृश्यम के साथ ही फोर्स (फोर्स), मदारी (Madaari), रॉकी हैंडसम (Rocky Handsome) और मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है. आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें आ रही थीं. लेकिन बाद में इसका खंडन कर बताया कि वो अब भी वेंटिलेटर हैं. लेकिन अब एआईजी अस्पताल ने इसकी घोषणा कर दी है.
निशिकांत कामत के बारे में एआईजी अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि बीती 31 जुलाई को निशिकांत कामत को अस्पताल में लाया गया था. उन्हें बुखार की समस्या थी. लेकिन जांच के बाद पता चला कि वो बीते दो सालों से लीवर सिरोसिस से ग्रसित थे. इसकी जानकारी होते उनको एंटीबायोटिक्स व जरूरी दवाएं दी जाने लगीं. इससे उनकी हालत में सुधार आया. लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया. बीते कल से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. आज दोपहर 4ः24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और फैन्स के लिए के साथ हैं.
निशिकांत कामत पर अस्पताल का बयान
निशिकांत कामत नहीं रहे.
डायरेक्शन के साथ ही निशिकांत एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं. वह मराठी सहित बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं. निशिकांत ने मराठी फिल्मों से निर्देशन की शुरुआत की थी. निशिकांत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म का नाम डोंबिबली फास्ट है, जो 2005 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म हिट साबित हुई थी. यह नहीं, जॉन अब्राहम स्टारर ‘रॉकी हैंडसम’ में निशिकांत विलेन के रोल में दिखाई दिए थे. जिसमें उनके काम को खूब पसंद किया गया था

