Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के बाद मां बनी किशोरी, बच्ची को फेंका झाड़ियों में, ऐसे चला पता

बैतूल। भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम धाबा में नर्सरी के पास 13 अगस्त को झाड़ियों में मिली नवजात के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नवजात को जन्म देकर झाड़ियों में फेंकने वाली किशोरी और उसके रिश्तेदार के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले में मानवीयता के साथ कार्य करने वाले चौकीदार, कोटवार, आशा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि धाबा गांव के पास 13 अगस्त की सुबह एक नवजात पड़ी मिली थी।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी की तो नवजात को जन्म देने वाली किशोरी के साथ दुराचार की घटना सामने आ गई। भैंसदेही थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्राम कोठा निवासी शरद पिता प्रकाशराव (35) मजदूरी कराने के लिए एक साल पहले सिरजगांव लेकर गया था।

यहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया, जब वह गर्भवती हो गई तो उसे घर वापस भेज दिया। जन्म देने के बाद किशोरी और उसके एक रिश्तेदार ने बदनामी के डर से नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित शरद पिता प्रकाशराव को गिरफ्तार कर किशोरी और उसके रिश्तेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply