Latestराष्ट्रीय

फिर एक स्वयंभू बाबा पर दुष्‍कर्म का आरोप, FIR दर्ज

न्‍यूज डेस्‍क।  आसाराम, राम रहीम जैसे बाबाओं के यौन शोषण मामलों में जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाने के बाद एक और बाबा पर बलात्कार का आरोप लगा है। इस बार एक महिला ने दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चला रहे स्वयंभू बाबा पर रेप और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बाबा के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी ज्योतिषी आशु भाई गुरुजी ने खुद को स्वयंभू ईश्वर घोषित किया हुआ है। पुलिस के अनुसार बाबा आशु का सेक्टर-7 रोहिणी में आश्रम है। दूसरा आश्रम एक्स ब्लाक हौजखास में है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2013 में अपनी बेटी के पैर का इलाज करने के लिए रोहिणी आश्रम गई थी। 2013 से लेकर 2017 तक बाबा, उसके बेटे और दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया। जब बाबा ने उसकी बेटी के साथ भी वही करने की कोशिश की तो पीड़िता ने इसका विरोध किया।
15 31 562715840ba ll

महिला ने बताया कि 2017 में बाबा ने उसकी बेटी को हौजखास स्थित आश्रम में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध किया तो उसे आश्रम से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि 6 सितंबर को वह हौज खास थाने में शिकायत दर्ज करवाने गई थी लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया। जब उसने महिला आयोग में जाने की बात कही तो 8 सितंबर को FIR दर्ज की गई।

15 32 100619840ba 3 ll
बता दें कि आशु गुरुजी बनकर नामी टेलीविजन चैनलों पर लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का दावा करता है। अक्सर कार्यक्रम के दौरान दिखाया जाता है कि एक रिक्शा चालक कैसे आशु भाई के दिए रतन के चलते कई ट्रकों का मालिक बन गया। आशु मुलाकात के लिए मोटी फीस लेता है। उपाय आदि के नाम पर ली जाने वाली रकम की तो कोई सीमा नहीं है। वह आज के समय में करोड़ों का मालिक है।

Leave a Reply

Back to top button