उज्जैन। 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के केस में गुरुवार को कोर्ट ने सौतेले पिता को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कोर्ट में सौतेले पिता के खिलाफ बयान नहीं दिए और समझौता कोर्ट में पेश कर दिया था।
इसके बाद भी कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपित को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। घटना के 6 माह के भीतर ही कोर्ट ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की है कि दोषी के प्रति नरमी बरतना जनसमूह की आस्था भंग करना है।
विशेष लोक अभियोजक राजकुमार नेमा ने बताया कि नानाखेड़ा स्थित मॉल में रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यक्ति ने 19 फरवरी की रात को 14 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर पर सो रहे पीड़िता के दो छोटे भाई शोर मचाने पर उठ गए थे। सौतेला पिता सभी को धमकाकर गया था कि वे किसी को कुछ बताएंगे तो जान से मार देगा।
पीड़िता ने अदालत में नहीं दिए बयान
न्यायालय में पीड़िता ने सौतेले पिता के खिलाफ बयान नहीं दिए। यहां तक कि उसने उसे फायदा पहुंचाने के लिए कपड़ों के रंग भी गलत बताए थे। इसके अलावा उससे समझौता भी कोर्ट में पेश कर दिया, मगर डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण कोर्ट ने सौतेले पिता को दोषी माना गया।
पीड़ित व गवाह बदल सकते हैं, सबूत नहीं
पीड़िता का डीएनए करवाने वाली डॉ. प्रीति गायकवाड़ का कहना है कि मेडिकल के दौरान पीड़िता को मासिक धर्म आ गया था। इसके बाद भी उसका डीएनए करवाया गया जो कि उसके सौतेले पिता से मिल गया। आई विटनेस व पीड़िता के बयान बदलने के बाद भी उनके द्वारा एकत्र किए गए भौतिक साक्ष्य व डीएनए रिपोर्ट के आधार पर सजा सुनाई गई।
कोर्ट ने की टिप्पणी है कि आरोपी द्वारा अपनी सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जाना प्रमाणित हुआ है। भारतीय न्याय व्यवस्था में जनसमूह की आस्था है। न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध व्यक्ति को दंड देने में नरमी बरतना जनसमूह की आस्था भंग किए जाने के समान है।
अभियोजन द्वारा अपना प्रकरण अभियुक्त के विरुद्ध प्रमाणित कर दिए जाने के बाद न्यायालय का यह दायित्व है कि वह दोषसिद्ध व्यक्ति को उचित दंड से दंडित करे। न्यायालय द्वारा यह लेख किया है कि आरोपी के प्रति उचित उदारता दर्शाई जाना न्याय की विफलता के समान है। केस का अनुसंधान एसआई सलीम खान ने किया। उप संचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास व एडीपीओ मुकेश कुन्हारे ने विधिक मार्गदर्शन दिया।
-
ब्रेकिंग: दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा-समुद्र के पानी में डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत, पिकनिक बनी मातम -
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धार्मिक स्थलों से जलस्रोतों तक चला विशेष स्वच्छता अभियान,जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने निभाई सहभागिता,2 अक्टूबर को सफाई मित्रों का सम्मान एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित -
जबलपुर की तर्ज पर कटनी में भी हो श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैठक टेंट-लाइट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से की मांग -
सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार, 4 अक्टूबर को शहर में 6 स्थानों पर लगेंगे मेगा सेवा सेतु शिविर,जनविश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर होगा आयोजन, केन्द्र एवं राज्य की प्रमुख योजनाओं का मौके पर मिलेगा लाभ -
सायना कॉलेज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित तिलक कॉलेज ने पुरुष वर्ग में जीता खिताब, स्लीमनाबाद कॉलेज महिला वर्ग में विजेता -
कचरा नहीं, अब अपने सफाई मित्रों की चिंता – महापौर सूरी ने खुद पहुँचकर बांटे सुरक्षा कवच -
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान: कटनी में 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होंगी 9 प्रमुख गतिविधियां; कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी -
अरहर उत्पादन की ‘धारवाड़ पद्धति’ से तीन गुना तक बढ़ सकती है आय: विजयराघवगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण -
कटनी जिला अस्पताल: 6 अक्टूबर को होने वाला दिव्यांग बोर्ड निरस्त, अब 8 अक्टूबर को होगा आयोजन -
गांधी जयंती पर कटनी जिला चिकित्सालय में ‘प्लास्टिक मुक्त जनसाक्षरता कार्यक्रम’: 2 अक्टूबर को दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ, होंगे कई आयोजन -
कटनी में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका: वेल्डर और फिटर के 30 पदों पर होगी भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें आवेदन -
Asian Games 2026: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, आखिरी मिनट में अभिषेक का ‘विनिंग गोल’ और गोल्ड मेडल मैच में एंट्री -
WhatsApp Parental Controls: भारत में व्हाट्सएप ने लॉन्च किए नए ‘पैरेंटल कंट्रोल्स’ फीचर्स, माता-पिता रख सकेंगे बच्चों की गतिविधियों पर नजर; जानें कैसे करेगा काम -
Fact Check: क्या अब हर शनिवार बंद रहेंगे बैंक? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच और PIB की चेतावनी -
Asian Games 2026: भारत-पाक क्रिकेट महामुकाबले से पहले ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या गोल्ड मेडल मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? -
Asian Games 2026: ईशान किशन का तूफान और गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत फाइनल में; सिल्वर पक्का, अब गोल्ड पर नजर -
DMRC Saarthi App: दिल्ली मेट्रो का ‘सारथी’ ऐप बना ऑल-इन-वन मोबिलिटी पार्टनर; अब बस, ट्रेन टिकटिंग से लेकर दवाएं और बिल भुगतान भी एक जगह -
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से टला 9/11 जैसा बड़ा आतंकी हादसा; जानें क्या थे वे 37 सेकंड और इमरजेंसी कोड्स का गणित -
राजस्थान और गुजरात के बीच नई सौगात: सूरत से उदयपुर के बीच 3 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट, समय और स्टॉपेज -
फ्लाइट कॉकपिट में चाकूबाजी: घायल कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, सऊदी पहुँचा परिवार; फ्लाईदुबई ने इजरायल उड़ानें रोकीं
