FEATUREDjabalpurLatest

दीपावली के दिन जबलपुर में मिले 62 नए मरीज, 3 दिन से बढ़ रहा संक्रमण

जबलपुर, आशीष शुक्ला  जबलपुर में कोरोना संक्रमण ने 3 दिन में फिर से अपना रूप दिखाया है। दीपावली के दिन मिली रिपोर्ट 62 नए पॉजिटिव मिले।

 

कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार 14 नवम्बर को 32 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । *वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 821 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 62 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 32 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 532 हो गई है और रिकवरी रेट कम होकर 93.85 प्रतिशत हो गया है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 62 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 352 हो गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 213 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 607 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 266 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम