दिल्ली से भोपाल पहुंचे BJP के सभी विधायक, पहुंचे होटल

IMG 20200315 WA0035

भोपाल। कांग्रेस के बाद अभी अभी हरियाणा के मानेसर से दिल्ली होते हुए भाजपा के सभी विधायक भोपाल पहुंच गए। स्पेशल विमान से इन विधायकों को भोपाल लाया गया। अधिकांश विधायक ने मास्क पहना था।

20200316 022305

राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, सुहास भगत, गोपाल भार्गव, अरविंद भदौरिया, विनोद गोंटिया, सहित कई नेता मौजूद थे। एयरपोर्ट से बसों के द्वारा सभी विधायकों को होटल पहुंचाया गया।

20200316 022232

अब केवल बेंगलुरु में कांग्रेस के 22 विधायक ही ऐसे बचे हैं जो भोपाल नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि ये विधायक विधानसभा से अनुपस्थित रह सकते हैं। अगर फ्लोरटेस्ट की नोबत आती है तो इन विधायकों की अनुपस्थिति का लाभ भी बीजेपी को होना तय है। हालांकि सरकार फ़िलहाल फ्लोरटेस्ट के मूड में नहीं है।