jabalpurLatest

दिल्ली में होने वाली हिंसा निहित स्वार्थों की करतूत- विवेक तन्खा

जबलपुर। नई दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कहा कि दिल्ली में होने वाली हिंसा निहित स्वार्थों की करतूत है। इसे तुंरत पुलिस द्वारा बंद कर दिया जाना चाहिए था, लगता है इसे परोक्ष अनुमति दी गई थी। इसने हमारे देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

श्री तनखा ने ट्वीट कर कहा कि जब हमारे देश मे ही दुश्मन हो तो हमें बाहर के दुश्मनों की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व घायलों को इलाज व मृतकों को उचित सहायता की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम