दिल्ली में बुजुर्ग टेम्पो चालक की पिटाई के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

mukherjinagar

नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रविवार शाम हंगामा हो गया। एक ड्राइवर और उसके बेटे को पुलिस वालों ने बुरी तरह पीटा। पुलिस वाहन को टक्कर मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ और ड्राइवर ने कृपाल निकाल ली और उसके बाद पुलिस ने डंडे से पिटाई शुरू कर दी। अब इस ग्रामीण सेवा चालक और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुखर्जी नगर में दिल्ली पुलिस की बर्बरता बहुत निंदनीय और अनुचित है। मैं पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।’

इस घटना के बाद सिख समुदाय सड़क पर आए और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया। इस मामले में अभी तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली पुलिस ने सरबजीत और बलवंत सिंह की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर शर्मनाक कृत्य किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाएं।’

Leave a Reply