Saturday, May 9, 2026
Latest:
दिल्‍लीFEATUREDLatest

दिल्ली में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट: BJP मुख्यालय और सरकारी दफ्तर निशाने पर; आत्मघाती हमले और कार बम की आशंका के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दिल्ली में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट: BJP मुख्यालय और सरकारी दफ्तर निशाने पर; आत्मघाती हमले और कार बम की आशंका के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। खुफिया एजेंसियों ने डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा (BJP) मुख्यालय और आसपास के सरकारी संस्थानों पर आतंकी हमले का इनपुट दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन आत्मघाती हमलावर (Suidide Bomber), कार बम या आईईडी (IED) के जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

बच्चों को हिंदू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के आरोप; प्रधान पाठक सस्पेंड, FIR दर्ज

भारी सुरक्षा बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर

अलर्ट जारी होते ही दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।

  • बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा: मुख्यालय के बाहर कड़ा पहरा लगा दिया गया है और आने-जाने वाले हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है।

  • रणनीति: इनपुट में शूटआउट और आईईडी प्लांट जैसी साजिशों का भी जिक्र है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

दहशत का पुराना इतिहास

दिल्ली पहले भी कई बार आतंकी जख्म झेल चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं:

  1. 2001 संसद हमला: लोकतंत्र के मंदिर पर हुआ सबसे बड़ा हमला।

  2. 2005 सीरियल ब्लास्ट: दिवाली से पहले सरोजिनी नगर और पहाड़गंज में धमाके।

  3. 2008 और 2011: कनॉट प्लेस और दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर हुए भीषण विस्फोट।

  4. 2025 का धमाका: पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास कार बम धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था को हिला दिया था।

मौजूदा खतरे को देखते हुए पूरी दिल्ली में ‘हाई अलर्ट’ है और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि