Delhi Fire Blast LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 20 की मौत; जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी
Delhi Fire Blast LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 20 की मौत; जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी
Delhi Fire Blast LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 20 की मौत; जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर (हौजरानी) से आ रही इस वक्त की सबसे बड़ी और विचलित कर देने वाली खबर है। यहाँ स्थित ‘लेमन ग्रीन’ (Lemon Green) रेस्टोरेंट की बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हादसे में हताहतों की संख्या दोगुनी हो गई है और अब तक 20 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।
इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका (South African Nationals) के नागरिक शामिल हैं। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल: जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे लोग
हादसे का एक बेहद खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूरी इमारत धुएं के गुबार से घिरी दिख रही है और कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिलों से सीधे नीचे कूदते नजर आ रहे हैं। चारों तरफ मची चीख-पुकार और धुएं के बीच अपनों को बचाने की कोशिशें हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरे हौजरानी इलाके की घेराबंदी (Cordoned Off) कर दी है।
37 लोगों का रेस्क्यू; SDM और दमलक विभाग ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS), जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर की अगुवाई में दमकल की 10 गाड़ियों ने कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
-
रेस्क्यू ऑपरेशन: दमकलकर्मियों ने घने धुएं और आग की लपटों के बीच से अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जिनमें से बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर फंसे 11 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।
-
SDM जितेंद्र कुमार का बयान: “जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तुरंत DDMA (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।Delhi Fire Blast LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 20 की मौत; जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी
राजनीतिक कॉरिडोर में हलचल: क्या बोले नेता और विधायक?
-
AAP नेता सोमनाथ भारती: स्थानीय आप नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताते हुए सबसे पहले इस बात की पुष्टि की थी कि उनके विधानसभा क्षेत्र के हौजरानी में सुबह करीब 8:30-9:00 बजे यह भीषण आग लगी, जिसमें हताहत होने वाले अधिकतर लोग दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं।
-
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय: घटना स्थल पर पहुंचे सतीश उपाध्याय ने कहा, “सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया था। राहत और बचाव कार्य में क्षेत्र के निवासियों ने भी काफी सहयोग किया है। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए विधिक कदम उठाए जाएंगे।”








