Latestमध्यप्रदेश

दिल्ली-देहरादून शताब्दी ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे यात्री

New Delhi Dehradun Shatabdi Express दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी ट्रेन के एक कोच में आग लग गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में शनिवार को हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर कांसरो वन रेंज के जंगल में अचानक आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। तत्काल कोच को खाली कराया गया। इसके साथ ही इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैंं।

घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कंसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया।

Back to top button