FEATUREDLatest

दशहरा-दिवाली से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम,

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI-State Bank of India) ने ATM से कैश निकालने का नया नियम आ चुका है. नए नियम के मुताबिक, अब आपको 10 हजार से ज्यादा की कैश निकासी करने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी. यानी आप बिना ओटीपी के पैसे नहीं निकाल पाएंगे. आपको बता दें कि स्टेट बैंक ने इस नियम को पहले ही लागू किया था. 18 सितंबर से इसे 24 घंटे के लिए लागू किया जा चुका है. इससे पहले एसबीआई ने एक अक्टूबर ( SBI Banking Rules ) से विदेश पैसे भेजने का नियम बदल दिया है. अब ग्राहकों को विदेश में लेनदेन के लिए टैक्स (Tax) चुकाना पड़ता है. यानी कि ग्राहकों को विदेश पैसा भेजने पर अतिरिक्त चार्ज देना होता है.

SBI ने किया ट्वीट- SBI ने ट्वीट करके इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है. SBI ट्वीट के मुताबिक, अब से वन टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित एटीएम कैश विड्रॉल सुविधा को 24 घंटे लागू करने का फैसला किया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम