दलित किसान को जिंदा जलाने का मामला: जांच दल भेजेगी कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया में दलित किसान को जिंदा जलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कमलनाथ ने कहा कि दो सदस्यों का एक दल बैरसिया भेजेगी और सच्चाई का खुद पता लगाएगी. मामले की जांच के लिए कमलनाथ ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. जिसमें उन्होंने कैलाश मिश्रा और आसिफ जकी को ये जिम्मेदारी दी है कि वे बैरसिया जाएं और घटनाक्रम की पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर भेंजें.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि दलितों और किसानों की हालत मध्यप्रदेश में बद से बदतर होती जा रही है. कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को किसान पुत्र कहते हैं लेकिन उन्हें प्रदेश के किसानों की कोई फ़िक्र नहीं है. कमलनाथ ने कहा कि ये सरकार किसान और दलितों की विरोधी सरकार है. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी का सच सभी के सामने आ चुका है, अब जनता बेवकूफ नहीं बनने वाली
गौरतलब है कि भोपाल से सटे बैरसिया में एक दलित किसान को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने किसान को उसकी पत्नी के सामने जिंदा जला दिया. बुरी तरह झुलसे किसान ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किसान ने दम तोड़ दिया








